सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों ने इस देश के पश्चिमोत्तर में स्थित शिया बाहुल्य गावों पर कम से कम 1000 राकेटों से आक्रमण किया।
तकफ़ीरी आतंकवादियों ने सोमवार की रात इदलिब प्रांत में स्थिति शिया बाहुल्य जनसंख्या वाले दो गावों पर हज़ार राकेटों से आक्रमण किया। आतंकवादी, फोवा तथा कफ़रिया नामक गावों पर अपन नियंत्रण करना चाहते हैं। तकफ़ीरी आतंकवादियों का कहना है कि यह आक्रमण, सीरिया की सेना की प्रगति के जवाब में किया गया है।
सीरिया के तथाकथित मानवाधिकार संगठन ने इस आक्रमण की पुष्टि करते हुए कहा है कि इस संबन्ध में होने वाली क्षति के बारे में उसके पास जानकारी उपलब्ध नहीं है।
ज्ञात रहे कि सन 2011 से सीरिया के भीतर आतंकवादियों की हिंसक कार्यवाहियां जारी हैं। तकफ़ीरी आतंकवादियों की हिंसक कार्यवाहियों में अबतक कम से कम दो लाख चालीस हज़ार लोग मारे जा चुके हैं। मृतकों में कम से कम 12000 बच्चे शामिल हैं।